{"_id":"5a57ca814f1c1b24198b4742","slug":"201515702913-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्यूनी के 50 गांवों की संचार सेवा ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्यूनी के 50 गांवों की संचार सेवा ठप
Updated Tue, 17 Apr 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
त्यूनी।
चकराता मोटर मार्ग पर निर्माण कार्य के चलते दारागाड़ के पास रविवार शाम बीएसएनल की ओएफसी (ऑप्टिकल फाइबर लाइन) कट गई। जिससे त्यूनी तहसील के 50 से अधिक गांवों की संचार सेवा ठप हो गई।
ओएफसी लाइन कट जाने से हनोल, बागी, त्यूनी स्थित टॉवरों ने काम करना बंद कर दिया। क्षेत्र के बैंकों, ई-डिस्ट्रिक्ट सेवा केंद्रों, डाकघर आदि में कामकाज ठप पड़ा है। वहीं, संचार सेवा ठप होने से 50 से अधिक गांवों के लोगों का तहसील और जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। ग्रामीण विजयपाल सिंह, दिनेश नौटियाल, प्रदीप कुमार, गोपाल आदि का कहना है कि क्षेत्र में आए दिन ओएफसी कट जाती है, जिसे ठीक करने में बीएसएनएल को कई दिन लग जाते हैं। ओएफसी लाइन कट जाने से ई-डिस्ट्रिक्ट सेवा केंद्रों में जाति, आय, निवास, हैसियत आदि प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आए लोगों को निराश लौटना पड़ा।
इस संबंध में एसडीओ निर्मल सिंह नेगी ने बताया टीम को ओएफसी ठीक करने के लिए मौके पर भेजा गया है। रात तक संचार सेवा बहाल कर दी जाएगी।