फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   राज्यकर विभाग ने पकड़ी 10 करोड़ की कर चोरी

राज्यकर विभाग ने पकड़ी 10 करोड़ की कर चोरी

Thu, 13 Dec 2018 11:57 PM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
राज्यकर विभाग ने पकड़ी 10 करोड़ की कर चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

राज्यकर विभाग की टीम ने रुड़की और लक्सर में कई फर्मों पर छापा मारकर करीब 10 करोड़ 75 लाख रुपये की कर चोरी पकड़ी है। इस दौरान फर्मों की ओर से करीब 2.75 करोड़ रुपये का कर तत्काल जमा करा दिया गया जबकि शेष आठ करोड़ रुपये इस महीने के अंत तक जमा कराने की बात फर्म मालिकों ने कही है।
राज्य कर विभाग के स्पेशल दस्ते ने हरिद्वार जोन के अपर आयुक्त राकेश टंडन के निर्देश पर बृहस्पतिवार को रुड़की और लक्सर में करीब आठ फर्मों पर छापेमारी की। जांच की गई कि फर्मों की ओर से कितना व्यापार टर्न ओवर के हिसाब से किया जा रहा है और इसके बदले कितना कर जमा किया जा रहा है। विभाग के अधिकारियों की मानें तो लगभग 150 रुपये के टर्नओवर का कारोबार किया जा रहा है। जांच में सामने आया कि फर्म मालिकों की ओर से बड़े पैमाने पर कर की चोरी की जा रही है। विभाग की ओर से नोटिस जारी करने पर फर्मों ने तत्काल 2.75 करोड़ रुपये जमा करा दिए। अपर आयुक्त राकेश टंडन के अनुसार, इस राशि के अलावा करीब आठ करोड़ रुपये और जमा कराने की बात फर्म मालिकों ने कही है।
विज्ञापन

इसके साथ ही दस्ते ने बोगस फर्म से खरीद फरोख्त दर्शाकर गलत तरीके से लाभ ले रही लक्सर की एक आयरन स्टील की फर्म पर भी छापा मारा। यहां भी करोड़ों रुपये का गलत तरीके से कारोबार पाया जाने पर फर्म के खिलाफ कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि अभी जांच पूरी नहीं हुई है। सभी तथ्य सामने आने के बाद इस फर्म पर भी कार्रवाई की जाएगी। अपर आयुक्त राकेश टंडन ने बताया कि कर चोरी करने वाली फर्मों पर नजर रखी जा रही है। कुछ और ऐसी फर्म विभाग के रडार पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed