{"_id":"5b26c3f04f1c1b254d8b7014","slug":"191529267184-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन में लूट के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चलती ट्रेन में लूट के दो आरोपी गिरफ्तार
Updated Mon, 18 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
जनता एक्सप्रेस में यात्री से हुई लूट का खुलासा कर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटा गया मोबाइल भी बरामद हो गया है। आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
जीआरपी थाना के सब इंस्पेक्टर मदन सिंह रौतेला ने बताया कि शुक्रवार को हरिद्वार निवासी बादल अरोड़ा ने देहरादून जीआरपी में अपने साथ हुई लूट की तहरीर दी थी। अरोड़ा के मुताबिक, बृहस्पतिवार को जब वह जनता एक्सप्रेस से घर जा रहा थे तो डोईवाला के पास दो युवकों ने चलती ट्रेन में मारपीट कर उनसे मोबाइल छीन लिया था। मामले में मुकदमा दर्ज कर जीआरपी आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी बीच रविवार को पंकज कुमार और कुलदीप कुमार निवासी दरभंगा बिहार को गिरफ्तार कर लिया गया।
इनके पास से बादल अरोड़ा का लूटा गया सैमसंग का मोबाइल भी बरामद हुआ है। पूछताछ में पता चला कि दोनों कुछ माह पूर्व रेलवे स्टेशन पर सफाई कर्मी थे। जब काम छोड़ दिया तो इस प्रकार के कामों में लग गए। दो दिन पूर्व इन्होंने दरभंगा एक्सप्रेस में भी इस प्रकार की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया था, मगर असफल हो गए थे।
विज्ञापन
--
पुलिस ने किया बरामद ट्रेन में छूटा यात्रियों का बैग
बीते 14 जून को आंध्र प्रदेश से चारधाम यात्रा पर आए यात्रियों का बैग जन शताब्दी एक्सप्रेस में छूट गया था। आंध्र प्रदेश निवासी दब्बीर बाला कृष्णा राव और उनकी पत्नी गडीचेरिया प्रमीला राव ने इसकी सूचना हरिद्वार जीआरपी थाने में दी थी। रविवार को देहरादून जीआरपी थाना पुलिस ने बैग बरामद कर यात्रियों के सुपुर्द कर दिया। उसमें 50 हजार रुपये और अन्य सामान रखे थे। यात्रियों ने बैग बरामद करने वाले कांस्टेबल रविंद्र सिंह रौतेला को इसके लिए धन्यवाद दिया।