फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सात जिलों की पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश

सात जिलों की पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश

Tue, 15 May 2018 02:12 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
सात जिलों की पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

अगले 24 घंटों में प्रदेश के सात जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना को देखते हुए एडीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने पुलिस को अलर्ट रहने के दिशा-निर्देश दिए हैं। इसके तहत नदी, तटों, घाटों व झरनों के किनारे पर्याप्त पुलिस बल तैनाती को कहा गया है। इसके अलावा चारधाम यात्रा मार्ग के सेल्फी प्वाइंट पर भी सतर्कता बरतने को कहा गया है।

अपर पुलिस महानिदेशक ने बताया कि मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़ और चंपावत में अगले 24 घंटों में आंधी-तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है। इसी के मद्देनजर बचाव कार्य के प्रति पुलिस को अलर्ट किया गया है। इसके तहत सभी जनपदों को थाने स्तर पर स्थापित आपदा टीम को तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जल पुलिस और एसडीआरएफ टीम को उपकरणों के साथ अपने-अपने तैनाती स्थल पर सतर्क रहने को कहा गया है। इसी क्रम में चारधाम यात्रा के नोडल अधिकारियों एसएसपी पौड़ी और एसएसपी टिहरी गढ़वाल को आपात स्थिति से निपटने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके अलावा आपदा कंट्रोल रूम, मौसम विभाग, बीआरओ से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed