{"_id":"5ad117fb4f1c1b5f098b4621","slug":"181523652603-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल ने खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेल ने खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
Updated Sat, 14 Apr 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
चार माह पहले गठित मोबाइल रिकवरी सेल ने करीब 32 लाख रुपये मूल्य के 200 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। चोरी हुए और खोए इन मोबाइल फोन को शुक्रवार को डीजीपी अनिल रतूड़ी ने उनके मालिकों को सौंप दिया।
पुलिस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीजीपी अनिल रतूड़ी ने मोबाइल रिकवरी सेल के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज के समय में मोबाइल फोन जीवन का जरूरी हिस्सा बन चुका है। उसमें कई महत्वपूर्ण जानकारियां और सूचनाएं होती हैं। उसके न होने पर हमारे कई काम नहीं हो पाते। साथ ही उसकी कीमत भी काफी अधिक होती है। ऐसे में उसके खोने पर दिक्कत होना स्वाभाविक है, लेकिन मोबाइल रिकवरी सेल उनको बरामद करने में सक्षम है।
एडीजी अशोक कुमार ने बताया कि सभी मोबाइल निर्माताओं और नेटवर्क ऑपरेटर से समन्वय स्थापित कर मोबाइल रिकवर किए जा रहे हैं। एसएसपी एसटीएफ रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि नवंबर 2017 में सेल का गठन हुआ। इसके बाद 200 मोबाइल रिकवर हुए। मौके पर एसपी एसटीएफ अजय सिंह, सेल प्रभारी मारुत साह, विनोद चौरसिया, मनोज बेनीवाल और पवन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
--
बिना बिल के न खरीदें फोन
एसएसपी एसटीएफ रिद्धिम अग्रवाल ने कहा कि लोगों को नया या पुराना फोन बिना बिल के नहीं खरीदना चाहिए। बिल में ईएमईआई नंबर भी होना चाहिए। बिना बिल के फोन खरीदना और बेचना अपराध है। उन्होंने बताया कि चोरी के मोबाइल खरीदने और बेचने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है।
--
कैसे वापस पाएं मोबाइल
मोबाइल रिकवरी सेल के प्रभारी मारुत साह ने बताया कि अगर मोबाइल चोरी हो या खो जाए तो तुरंत पास के पुलिस थाने या चौकी में शिकायत दर्ज कराएं। शिकायत की फोटो कॉपी, मोबाइल बिल की फोटो कॉपी और आईडी की फोटो कॉपी रिकवरी सेल को दें। इसके अलावा मोबाइल नंबर 9456591502 और 0135-2655900 पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।