{"_id":"5b3a8e254f1c1bf7568b46bd","slug":"171530564133-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल संचालक को 2.20 लाख का चूना लगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल संचालक को 2.20 लाख का चूना लगाया
Updated Tue, 03 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होटल संचालक को 2.20 लाख का चूना लगाया
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के कर्मचारी बताकर एक युवती सहित आठ लोगों ने होटल संचालक को दो लाख 20 हजार का चूना लगा दिया। आरोपी 13 दिन तक होटल में रहे। इस संबंध में सहस्त्रधारा रोड स्थित होटल के मालिक ने रायपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस के अनुसार रायपुर रोड निवासी अखिलेश ने रविवार को थाने में तहरीर दी थी, जिसमें बताया गया है कि सहस्त्रधारा रोड स्थित उनके होटल में 18 मार्च को आठ लोग पहुंचे थे, उनमें एक युवती भी थी। उन्होंने पंजाब, हरियाणा, यूपी से आना बताते हुए होटल में दो कमरे बुक कराए थे। साथ ही अपने आप को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की सहायक कंपनी के कर्मचारी बताया था। आने का कारण पूछने पर बताया था कि वे दून में एक फैशन शो करने आए हैं। जब उनसे किराया मांगा गया तो उन्होंने एक लाख रुपये का चेक दे दिया। वह चेक बाउंस होने पर जब दोबारा किराया मांगा तो उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री उन्हें पैसे भेज रही हैं, आते ही पेमेंट कर देंगे। इसके बाद वे एक अप्रैल को अपना सामान समेटकर बिना बताए होटल से फरार हो गए। होटल मालिक की तहरीर पर रायपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।