{"_id":"5d07f4a98ebc3e3d4a7f2fb1","slug":"15608024605-dehradun-news138","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और किट्टी संचालक पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एक और किट्टी संचालक पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक और किट्टी संचालक पर मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। चंदरनगर के एक और किट्टी संचालक के खिलाफ रकम हड़पने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी फरवरी में फरार हो गया था।
पटेलनगर क्षेत्र के देहराखास निवासी सुभाष बोहरा, किरण, शिवम, नितिन, विजय गुलाटी, सतीश, मनोज बोहरा, बेगराज सिंह आदि की तरफ से शहर कोतवाली में एक और किट्टी संचालक आशीष सिंघल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि त्यागी रोड निवासी आशीष सिंघल चंदननगर में किट्टी चलाता था। जनवरी में किट्टी के कई ग्रुप पूरे हो गए थे। आरोपी को फरवरी में लाखों रुपये का भुगतान करना था। इसी बीच आरोपी किट्टी का भुगतान किए बिना फरार हो गया। जानकारी हुई है कि आरोपी हिमाचल प्रदेश में छिपा हुआ है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
इस माह किट्टी संचालकों के खिलाफ करीब 10 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। पुलिस की जागरुकता के बावजूद कई इलाकों में महिलाएं किट्टी में रकम लगा रही हैं। जिसके मामले सामने आने पर मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं।