{"_id":"5d0401fb8ebc3e74ff41e20f","slug":"15605437287-dehradun-news149","type":"story","status":"publish","title_hn":"समरजहां हत्याकांड, अर्पित त्यागी की निशानदेही पर पिस्टल बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
समरजहां हत्याकांड, अर्पित त्यागी की निशानदेही पर पिस्टल बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
राजपुर पुलिस ने समरजहां हत्याकांड में आरोपी शूटर अर्पित त्यागी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद करने का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद आरोपी ने पिस्टल को हेलीपैड से आगे जंगल में छिपा दिया था। हथियार बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को वापस जेल भेज दिया है।
सहस्त्रधारा रोड पर किराए पर रहने वाली समरजहां की सात मई की रात गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार समरजहां मुजफ्फरनगर के दवा कारोबारी राकेश गुप्ता के साथ देहरादून में लिव-इन-रिलेशन में रहती थी। समरजहां को लेकर परिवार में कड़वाहट के चलते राकेश गुप्ता के बेटे कार्तिक गुप्ता ने मुजफ्फरनगर के शातिर अपराधी अर्पित त्यागी को चार लाख की सुपारी देकर समरजहां की हत्या कराई थी। पुलिस ने इस मामले में राकेश गुप्ता, उसकी पत्नी सीमा और बेटे कार्तिक समेत चार लोगों को जेल भेज दिया था। वहीं, अर्पित त्यागी गाजियाबाद में एक पुराने मुकदमे में जमानत तुड़वाकर जेल चला गया था। तीन दिन पहले ही पुलिस ने अर्पित को बी वारंट के आधार पर देहरादून जेल में स्थानांतरित कराया था। अदालत ने बृहस्पतिवार को अर्पित त्यागी की नौ घंटे की पुलिस रिमांड स्वीकृत की थी।
राजपुर पुलिस ने शुक्रवार सुबह अर्पित त्यागी को कारागार से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। एसओ नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि आरोपी अर्पित त्यागी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल (32 बोर) और एक कारतूस बरामद हुआ है। इस पर अर्पित के खिलाफ आर्म्स एक्ट में एक और मुकदमा दर्ज किया गया है।