फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सड़क हादसों में एक की मौत, दो घायल

सड़क हादसों में एक की मौत, दो घायल

Fri, 07 Jun 2019 08:48 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर/साहिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर/साहिया Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 07 Jun 2019 08:48 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में एक की मौत, दो घायल
प्रतीकात्मक

पछवादून, जौनसार बावर में बृहस्पतिवार को अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो हुए। देहरादून पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक रपटने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं, दूसरी ओर साहिया से दो किमी आगे एक पिकप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में धंस गई, जिससे उसमें सवार दो लोग चोटिल हो गए।

विज्ञापन


सेलाकुई चौकी प्रभारी नवनीत सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह हरबर्टपुर की ओर से तेज रफ्तार से आ रही बाइक पेट्रोल पंप से कुछ दूर अचानक रपट पर सड़क पर पलट गई, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सचिन पटेल (24) निवासी मथुरावाला, देहरादून के तौर पर हुई। बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


दूसरी ओर दोपहर को बाड़वाला से त्यूनी जा रही एक पिकप साहिया से दो किमी आगे अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर गड्ढे में धंस गई, जिससे उसमें सवार दो लोग चोटिल हो गए। राजस्व उपनिरीक्षक जियालाल शर्मा ने बताया कि वे व्यापार करने त्यूनी जा रहे थे। पिकप में महिला और बच्चों सहित कुल 14 लोग सवार थे। साहिया से दो किमी आगे मैगी प्वाइंट के पास पिकप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में धंस गई, जिससे उसमें सवार दो किशोरी उर्मिला और टीना चोटिल हो गईं। ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी साहिया पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। राजस्व उप निरीक्षक ने बताया कि दूसरे वाहन से सभी लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed