फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   देहरादून: पुलिस चौकी के पास बिक रहा था नशा, दो भाई गिरफ्तार

देहरादून: पुलिस चौकी के पास बिक रहा था नशा, दो भाई गिरफ्तार

Fri, 07 Jun 2019 08:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 08:44 AM IST
विज्ञापन
देहरादून: पुलिस चौकी के पास बिक रहा था नशा, दो भाई गिरफ्तार
प्रतीकात्मक

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।

विज्ञापन


नशे के खिलाफ मुहिम का दावा करने वाली पुलिस की नाक के नीचे ही बृहस्पतिवार को नशे का कारोबार फल-फूलता पकड़ा गया। बिंदाल पुलिस चौकी के पास रखे एक पान के खोखे से काफी तादाद में चरस और गांजा बरामद किया गया। कार्रवाई का वीडियो बना रहे युवकों ने पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाया है। वहीं बिंदाल पुलिस चौकी की कार्रवाई के बावजूद भूमिका पर सवाल उठने लाजमी हैं।

कैंट कोतवाली की बिंदाल पुलिस चौकी के पास मनीष का पान का खोखा नशा (चरस और गांजा) बेचने को लेकर सुर्खियों में रहा है। पहले भी पान के खोखे से नशे का सामान बरामद हो चुका है। अधिकारियों के निर्देश पर बृहस्पतिवार को बिंदाल चौकी पुलिस ने खोखे की तलाशी ली तो यहां से 322 ग्राम चरस और 440 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसी कार्रवाई के बीच कुछ युवक वीडियो बनाने लगे तो पुलिसकर्मी अभद्रता करने लगे। इसके बाद पुलिस खोखा संचालक मनीष और उसके भाई नितिन को पकड़ कर कैंट कोतवाली ले गई। कैंट पुलिस ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों भाइयों का चालान किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे का कहना है कि उन्हें किसी की तरफ से पुलिसकर्मियों द्वारा अभद्रता की शिकायत नहीं मिली है। यदि शिकायत मिलती है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बता दें, बिंदाल का यह इलाका मादक पदार्थों की तस्करी का गढ़ माना जाता है। बिंदाल पुलिस चौकी के पास ही पान के खोखे से गांजा और चरस की बिक्री पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने के लिए काफी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चौकी पुलिस अभीतक शिकायतों की अनदेखी कर रही थी। यदि ऐसी कार्रवाई पहले ही होती तो आरोपी पकड़े जाते। लोगों ने पुलिस चौकी के पास नशा बेचने के मामले की जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed