{"_id":"5ced9847bdec22072925700c","slug":"15590749352-vikas-nagar-news135","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकासनगर: यमुना में डूबा युवक, हाथ नहीं लगा कोई सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
विकासनगर: यमुना में डूबा युवक, हाथ नहीं लगा कोई सुराग
Wed, 29 May 2019 08:43 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 08:43 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार को धोलातप्पड़ के पास यमुना नदी में नहाते वक्त एक युवक डूब गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ सर्च अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक युवक का सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन
कुल्हाल चौकी प्रभारी मुकेश कुमार के मुताबिक बुधवार को एक बार फिर सर्च अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि प्रगति विहार सेलाकुई से आए छह युवक मंगलवार दोपहर धोलातप्पड़ के पास यमुना नदी में नहा रहे थे।
विज्ञापन
तभी करन (18) पुत्र प्रवीण निवासी प्रगति विहार सेलाकुई थाना सहसपुर नदी में भंवर की चपेट में आकर डूब गया। उसके साथ आए युवकों ने शोर मचाया और इसकी सूचना पांवटा कंट्रोल रूम को दी। पांवटा कंट्रोल रूम से कुल्हाल चौकी पुलिस को घटना के बारे में बताया गया। इस पर पुलिस ने स्थानीय लोगों और गोताखोर की मदद से नदी में डूबे युवक की तलाश की। चौकी प्रभारी के मुताबिक नदी में डूबा युवक परिवार में इकलौता बताया गया है।
विज्ञापन