{"_id":"5be9e4eebdec2269c23662e1","slug":"15420551018-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शक्ति नहर में कूदा युवक लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शक्ति नहर में कूदा युवक लापता
Updated Tue, 13 Nov 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
डाकपत्थर चौकी क्षेत्र अंतर्गत बैराज पुल से एक युवक ने शक्ति नहर में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन, युवक का कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई है।
सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे कुछ लोगों ने एक युवक को डाकपत्थर बैराज पुल से शक्ति नहर में छलांग लगाते हुए देखा। जब तक लोग उसे बचाने के लिए नहर की तरफ बढ़े तब तक वह नहर की तेज धारा में लापता हो गया। चौकी प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर नहर में कूदने वाले युवक की पहचान सुखविंद (19) पुत्र फते सिंह निवासी निहालगढ़ पांवटा जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। युवक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। शाम ढलने पर रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया। मंगलवार को दोबारा से अभियान चलाया जाएगा। युवक के नहर में कूदने के कारणों का पता नहीं चल सका है।