फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   रंजिश के चलते दोस्त को मौत के घाट उतारा

रंजिश के चलते दोस्त को मौत के घाट उतारा

Sun, 04 Nov 2018 02:05 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। पुरानी रंजिश के चलते दो दोस्तों ने मिलकर 19 वर्षीय सिद्धार्थ बिष्ट पुत्र केदार सिंह बिष्ट निवासी शीशमझाड़ी की हत्या कर दी। शक के आधार पर पुलिस ने आरोपी अतुल वाल्मीकि निवासी धोभी घाट को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामला का खुलासा हुआ। आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने मृतक के शव को गंगा नदी के टापू से बरामद कर लिया है। आरोपी का अन्य साथी आकाश मंडल अभी फरार है। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक 19 वर्षीय सिद्धार्थ बिष्ट पु्त्र केदार सिंह बिष्ट निवासी शीशमझाड़ी मंगलवार 30 अक्तूबर को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया था। मामले की जांच में जुटी पुलिस टीम ने उसके एक दोस्त अतुल वाल्मीकि निवासी शीशमझाड़ी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर घटना के बारे में पुलिस को बताया। पुलिस के मुताबिक आकाश मंडल ने अपने साथी अतुल वाल्मीकि से स्मैक पीने के बहाने सिद्धार्थ को बुलाकर हत्या की योजना बनाई थी।
विज्ञापन

30 अक्तूूबर को तीनों सिद्धार्थ की स्कूटी से विस्थापित कॉलोनी के पीछे गंगा नदी पर बने टापू पर स्मैक पीने के बहाने गए। योजना के तहत दोनों आरोपियों ने सिद्धार्थ की गला घोंट कर हत्या कर दी। आरोपियों ने पत्थर से भी वार किया और सबूत मिटाने के लिए शव को रेत में गाड़ दिया। घटना के बाद सिद्धार्थ की स्कूटी श्यामपुर में लावारिस छोड़ दी गई। आरोपियों ने ध्यान भटकाने के लिए सिद्धार्थ का मोबाइल देवप्रयाग के पास फेंक दिया। थाना मुनिकीरेती प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि शनिवार को आरोपी अतुल वाल्मिकी पुत्र ओम प्रकाश निवासी धोभी घाट ऋषिकेश को गिरफ्तार किया गया है। शव का पोस्टमार्टम एम्स ऋषिकेश में करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed