{"_id":"5bc3a793bdec226997412ab8","slug":"15395490465-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंसर कोठारी जल्द हो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फाइनेंसर कोठारी जल्द हो गिरफ्तार
Updated Mon, 15 Oct 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । फाइनेंसर दिनेश कोठारी की गिरफ्तारी को लेकर स्थानीय लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। रविवार को लोगों ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में धाराएं बढ़ाने और उसे जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने त्रिवेणी घाट स्थित गांधी स्तंभ के समक्ष एकत्रित होकर सांकेतिक धरना दिया गया। धरना स्थल पर लोगों ने कहा कि फाइनेंसर दिनेश कोठारी ब्याज पर रुपये देने का काम करता है। कर्ज अदायगी को लेकर एक शादीशुदा महिला से अशोभनीय वार्ता का आडियो वायरल हुआ है।
बताया कि कर्ज अदायगी को लेकर खुले आम एक महिला का शोषण किया गया है, जिसका स्थानीय जनता जमकर विरोध करती है। धरना स्थल पर पूर्व पालिकाध्यक्ष शंभू पासवान, छात्रसंघ अध्यक्ष अरविंद पंवार, कन्हैया, राजेंद्र, सरदार बूटा सिंह, दीपक जाटव, ललित सक्सेना, एकांत गोयल, विनोद अग्रवाल, सरदार गोविंद सिंह, आशू शर्मा मौजूद रहे।