{"_id":"5bae8d9b867a554f1b1363c4","slug":"153816615415-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े ब्यूटी पार्लर से नकदी उड़ाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े ब्यूटी पार्लर से नकदी उड़ाई
Updated Sat, 29 Sep 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूटी पार्लर से दिनदहाड़े नकदी उड़ाई
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ऋषिकेश। हीरालाल मार्ग स्थित एक ब्यूटी पार्लर से एक युवक दिनदहाड़े नकदी ले उड़ा। पीड़िता के पति की तहरीर पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक हीरालाल मार्ग, ऋषिकेश निवासी मनमोहन कोहली पुत्र राम कोहाली की पत्नी नैना ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। आरोप है बीते बृहस्पतिवार दोपहर में एक युवक ने 1200 रुपए की नकदी उठा ले गया। आरोपी को पार्लर से निकलते हुए कई लोगों ने देखा था। इसी आधार पर नैना के पति मनमोहन ने अमन सेमवाल निवासी शास्त्रीनगर, ऋषिकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज नैनवाल ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी पहले स्कूटी चोरी के मामले में जेल जा चुका है। उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।