फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   रानीपोखरी में नशे का सौदागर गिरफ्तार

रानीपोखरी में नशे का सौदागर गिरफ्तार

Sat, 29 Sep 2018 01:56 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
रानीपोखरी में नशे का सौदागर गिरफ्तार
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ऋषिकेश। नशा तस्करी में संलिप्त एक बुजुर्ग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से एक किलोग्राम से अधिक चरस और नकदी बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने डोईवाला क्षेत्र में विदेशी पर्यटकों और छात्रों को नशा बेचने की बात कही है।

थानाध्यक्ष पीडी भट्ट रानीपोखरी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे जौलीग्रांट तिराह पर चेकिंग के दौरान शक के आधार पर एक बुजुर्ग की तलाशी ली गई। तलाशी में बुजुर्ग के पास से एक किलो 298 ग्राम चरस और 11 हजार 570 रुपए बरामद हुए। आरोपी की पहचान मनोहर लाल पुत्र स्व. खुशाल सिंह निवासी ग्रामसभा छिद्दरवाला, देहरादून के रूप में हुई है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि चरस की खेप हरियाणा से लाकर ऋषिकेश और डोईवाला क्षेत्र में विदेशी सैलानियों व छात्रों को बेचता है। आरोपी रायवाला से एनडीपीएस के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस टीम में सीओ वीरेंद्र सिंह रावत, थानाध्यक्ष पीडी भट्ट, उपनिरीक्षक सुंदरलाल, कांस्टेबल हरीश उप्रेती और अनिरुद्ध कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed