फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले दो शातिर धरे

एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले दो शातिर धरे

Thu, 20 Sep 2018 02:08 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले दिल्ली के दो शातिर जालसाजों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में देहरादून और ऋषिकेश समेत अन्य राज्यों में भी एटीएम कार्ड बदलकर ठगी की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली है। पुलिस को तलाशी में आरोपियों से 12 एटीएम कार्ड व एक लाख 30 हजार रुपये की रकम बरामद की है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक देहरादून और ऋषिकेश क्षेत्र में लोगों के एटीएम कार्ड बदलकर खाते से रकम उड़ाने के मामले में मुखबिर से दो संदिग्धों के आईडीपीएल में एसबीआई के एटीएम के पास खड़े होने की सूचना मिली।
विज्ञापन

पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर संदिग्धों को धर दबोचा। तलाशी में उनसे 12 एटीएम कार्ड और एक लाख 30 हजार रुपये की नकदी मिली। आरोपियों की पहचान अक्षय उर्फ विक्की पुत्र दिलबाग सिंह व सुमित उर्फ सोनू पुत्र श्रीपाल दोनों निवासी शनि बाजार, सुल्तानपुरी, दिल्ली के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने बीते 23 जून को पीतांबर दत्त निवासी मिश्रा फार्म, गीतानगर, ऋषिकेश के खाते से आईडीपीएल स्थित एटीएम में कार्ड बदलकर 77 हजार और इसके अगले दिन लक्ष्मणझूला रोड पर स्थित एटीएम से ग्राम उदयपुर, रुद्रप्रयाग निवासी प्रमोद सिंह राणा का कार्ड बदलकर 60 हजार रुपये ठगने की बात कबूली है।
विज्ञापन

कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि जांच में यह भी पता चला है कि आरोपियों ने रानीपोखरी और देहरादून स्थित एस्लेहॉल में भी दो घटनाओं को अंजाम दिया है। आरोपी अभी तक लोगों के एटीएम कार्ड बदलकर तीन लाख 15 हजार रुपये की रकम ठग चुके हैं। बताया कि क्षेत्र के करीब 50 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों की पहचान हो पाई है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने कई राज्यों में की ठगी
कोतवाली पुलिस के अनुसार आरोपी अक्षय और सुमित ने उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के अलावा कई इलाकों में एटीएम में लोगों के कार्ड बदलकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। बताया कि शातिर एटीएम केबिन में भोलेभाले लोगों की मदद के बहाने उनसे आवश्यक जानकारी हासिल कर एटीएम कार्ड बदल लेते हैं। इसके साथ बाद उनके खातों रकम साफ कर दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed