फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सड़क पर दौड़ रही अनफिट स्कूल बस सीज

सड़क पर दौड़ रही अनफिट स्कूल बस सीज

Tue, 28 Aug 2018 02:20 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला ऋषिकेश। संभागीय परिवहन विभाग की टीम ने सड़क पर अनफिट स्कूल बस दौड़ा रहे एक चालक को पकड़ लिया। टीम ने बस समेत नियमों की अनदेखी में पांच वाहनों को सीज किया। जबकि 26 वाहनों का चालान किया गया। एआरटीओ ने बताया कि क्षेत्र में अभियान को लगातार जारी रखा जाएगा। सोमवार को ऋषिकेश देहरादून मार्ग पर रानीपोखरी क्षेत्र में एआरटीओ डॉ. अनीता चमोला ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक स्कूल बस को रोका गया। चालक से बस के कागजात मांगे गए, तो उसके फिटनेस सर्टिफिकेट की समयसीमा समाप्त मिली।
विज्ञापन

एआरटीओ ने मौके पर ही बस को सीज कर सवार स्कूली बच्चों को अन्य वाहन से उनके घरों तक पहुंचाया। उन्होंने बताया कि बाइक में ट्रिपलिंग कर चल रहे एक नाबालिग को भी पकड़ा गया। उसके परिजनों को अवगत कराने के साथ ही बाइक को सीज कर दिया गया। इसके अलावा टैक्सी, ट्रैक्टर-ट्रॉली और डंपर को दस्तावेज पूरे नहीं होने पर सीज किया गया। एआरटीओ ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने पर 26 छोटे-बड़े वाहनों के चालान भी किए गए हैं। विभागीय टीम वाहनों में ओवरलोडिंग रोकने के लिए क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। धुमाकोट बस हादसे के बाद से अब तक करीब एक दर्जन वाहन चालकों पर ओवरलोडिंग को लेकर मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed