{"_id":"5b4fa2684f1c1bbd298b4b62","slug":"15319455731-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान का शटर तोड़ने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान का शटर तोड़ने का प्रयास
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, श्यामपुर।
बीती मंगलवार रात को खैरीखुर्द के समीप नेशनल हाईवे पर कार से आए चोरों ने एक जनरल स्टोर का शटर तोड़ने का प्रयास किया। चोर दुकान के बाहर लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हुए हैं। दुकानदार की शिकायत पर रायवाला पुलिस ने बुधवार को मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। थाना रायवाला क्षेत्र अंतर्गत नेपालीफार्म पुलिस पिकेट से कुछ ही दूरी पर बीती रात उक्त वारदात हुई है। रात करीब 12 बजे एक कार हाईवे पर रुकी। कार सवार युवक ने हाईवे पर स्थित देव जनरल स्टोर पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले दुकान के बाहर लगी ट्यूब लाइट को तोड़कर अंधेरा किया।
इसके बाद रॉड से दुकान का शटर तोड़ने का प्रयास किया गया। काफी देर तक की गई कोशिश में जब सफलता नहीं मिली, तो इसी बीच पास की दुकान में कारपेंटर अयाज अहमद आवाज सुनकर जग गया और बाहर निकला। उसने वहां दुकान के बाहर एक कार को खड़ा देखा। बताया कि कार में ड्राइवर की सीट में एक आदमी बैठा था। उक्त व्यक्ति ने अयाज को देखते ही कार स्टार्ट की और भाग निकला। बताया कि कार में करीब तीन लोग सवार थे।
देव जनरल स्टोर के प्रोपराइटर परशुराम भट्ट ने बताया कि बुधवार को उन्होंने इसकी सूचना रायवाला पुलिस को दी। दुकान के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा होने के कारण शटर तोड़ने का फुटेज कैद हो गया है। रायवाला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उधर, पंचायत सदस्य रमा चौहान ने पुलिस से चोरों का जल्द पता लगाने की मांग की है।