फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गौचर में पकड़े छह लाख के नकली नोट, दो गिरफ्तार-compat

गौचर में पकड़े छह लाख के नकली नोट, दो गिरफ्तार-compat

Sun, 15 Jul 2018 02:20 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
गौचर में पकड़े छह लाख के नकली नोट, दो गिरफ्तार-compat
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

गौचर में पुलिस ने छह लाख चार हजार के नकली नोट पकड़े। मामले में देहरादून निवासी दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों युवक नकली नोटों को बाजार में चलाने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस कप्तान तृप्ति भट्ट ने बताया कि सभी नकली नोट दो हजार हैं। नकली नोटों के कारोबार के अंदेशे पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि मामले का खुलासा करने पर पुलिस टीम को ढाई-ढाई हजार का पुरस्कार दिया जाएगा।

पुलिस कप्तान तृप्ति भट्ट ने कोतवाली में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि शनिवार दस बजे सूचना मिली कि दो युवक गौचर बाजार में दुकानों में दो हजार के नकली नोट चलाने का प्रयास कर रहे हैं। इस पर चौकी प्रभारी आशीष रबियान ने पुलिस टीम के साथ छापा मारा। पुलिस ने अरुण कौशल (39) निवासी प्रेमनगर देहरादून और पंकज रावत (26) निवासी मुनीरिका दिल्ली, हाल निवासी सहस्त्रधारा देहरादून को छह लाख चार हजार के नकली नोटों के साथ पकड़ा। सभी नकली नोट दो हजार के है। एसपी ने आरोपियों से पूछताछ के हवाले से बताया कि आरोपी अरुण कौशल के घर पर प्रिंटर और स्कैनर से नकली नोट तैयार करते थे। कई बार तैयार नोटों को बाजार में चलाया भी गया। उन्होंने बताया कि आरोपी पहाड़ों में जड़ी-बूटी सहित वन्य जीवों की खाल खरीदने के लिए इतनी बड़ी मात्रा में नकली करेंसी लेकर आए थे। हालांकि पुलिस मामले में नकली नोटों के कारोबार को लेकर भी जांच कर रही है। साथ ही इसके पीछे किसी बड़े गिरोह का अंदेशा भी जता रही है। एसपी ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ नकली नोट तैयार करने और बाजार में चलाने का मामला दर्ज किया गया है। इस अवसर पर सीओ मिथिलेश कुमार, थानाध्यक्ष चित्रगुप्त, गौचर चौकी प्रभारी आशीष रबियान, एसओजी के धीरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed