फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मुनिकीरेती पुलिस ने रुकवाए तीन अवैध निर्माण

मुनिकीरेती पुलिस ने रुकवाए तीन अवैध निर्माण

Sun, 15 Jul 2018 02:24 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

तपोवन में अवैध निर्माण कार्यों पर हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) सख्त हो गया है। संयुक्त सचिव के आदेश पर पुलिस ने शनिवार को तीन बहुमंजिला इमारतों का निर्माण रुकवा दिया। इस दौरान भवन स्वामियों को पुलिस ने चेतावनी दी है कि निर्माण कार्य करते हुए पकड़े जाने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक तपोवन क्षेत्र में बदरीनाथ नेशनल हाईवे किनारे और आमखाला के पास तीन बहुमंजिला इमारतों का निर्माण नियम के विरुद्घ किया जा रहा था। इसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने एचआरडीए से की थी।

इसको संज्ञान में लेकर संयुक्त सचिव ने मुनिकीरेती पुलिस को आदेश जारी कर निर्माण कार्यों को रोकने के लिए कहा। थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों भवनों का निर्माण रुकवा दिया गया है। निर्माण करते हुए पकड़े जाने पर संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को अमल में लाया जाएगा। गौरतलब है कि तपोवन और अन्य क्षेत्रों में कोर्ट के आदेश को ताक पर रखकर चोरी-छिपे गंगा के आसपास इमारतों का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें कई पर एचआरडीए सीलिंग की कार्रवाई तक कर चुका है। सूत्रों ने बताया कि कई निर्माण क्षेत्र में प्राधिकरण से बिना नक्शा पास कराए ही किए जा रहे हैं, जिनकी शिकायतें मिलने पर अब महकमा गंभीर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed