फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   झाड़ियों में नग्न अवस्था में मिला यात्री

झाड़ियों में नग्न अवस्था में मिला यात्री

Sun, 01 Jul 2018 01:12 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

नीलकंठ दर्शन को छत्तीसगढ़ से पहुंचे 15 यात्रियों के दल का एक यात्री शनिवार को नीलकंठ मंदिर के पास झाड़ियों में नग्न अवस्था में बेहोश पड़ा मिला। यात्री बीते बृहस्पतिवार को लापता हो गया था। साथी यात्रियों उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के मुताबिक बीते बुधवार को छत्तीसगढ़ के जिला मुंगेरी स्थित ग्राम मनोहरपुर निवासी जयकुमार साहू (45) पुत्र महेतरा साहू 15 सदस्यीय यात्रियों के दल के साथ नीलकंठ दर्शन के लिए पहुंचे थे। सभी ऋषिकेश में रेलवे रोड स्थित एक धर्मशाला में ठहरे थे। बृहस्पतिवार को सभी नीलकंठ महादेव दर्शन के लिए रवाना हो गए। इसी बीच जयकुमार अचानक लापता हो गए। सह यात्रियों ने तत्काल इसकी सूचना नीलकंठ चौकी पुलिस को दी। शनिवार को जयकुमार नीलकंठ मंदिर के पास झाड़ियों में नग्न अवस्था में बेसुध मिले। इसके बाद साथी यात्रियों ने जयकुमार को ऋषिकेश के एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार जयकुमार की हालत खतरे से बाहर है। वहीं नीलकंठ चौकी प्रभारी विकास भारद्वाज ने बताया कि यात्री के लापता होने की सूचना मिली थी, लेकिन उसके झाड़ियों से मिलने का मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed