{"_id":"5b3278364f1c1b95598b6355","slug":"15300342313-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार
Updated Tue, 26 Jun 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदरीनाथ। तीर्थयात्री के पैसे और मोबाइल फोन चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
गत दो जून को श्रीराम कृष्ण पुत्र लक्ष्मण सिंह, घरोंदाआला, पद्मराव नगर, सिकंदराबाद ने बदरीनाथ कोतवाली पुलिस को इस संबंध में तहरीर दी थी। उन्होंने तहरीर में बताया था कि वे और उनका दोस्त पी कनक राजू दो जून को तप्तकुंड में नहाने गए और किसी ने उनके कपड़ों से मोबाइल फोन और 3500 रुपये चुरा लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दो जून को ही तुषार सिंह, भूपतवाला, हरिद्वार और शंकर कश्यप, हरिपुर कलां ऋषिकेश को बदरीनाथ से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल अनिल जोशी ने बताया कि मामले में संलिप्त तीसरे आरोपी ईश्वर चक्रवर्ती, रायवाला, देहरादून को 25 जून को हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया। तीनों से चोरी का सामान भी मिला है। मंगलवार को तीनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।