{"_id":"5b26c3de4f1c1bfd6e8b84e4","slug":"1529267168725-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम क्लोनिंग: बैंक को देने पड़े 25 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम क्लोनिंग: बैंक को देने पड़े 25 हजार
Updated Mon, 18 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। सर्वहारानगर निवासी एक युवक के खाते से अज्ञात ने एटीएम क्लोनिंग कर 25 हजार रुपये की रकम साफ कर दी, जिसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस से की। पुलिस ने बैंक प्रबंधन से मामले की जांच के लिए कहा, जिसमें क्लोनिंग की पुष्टि हुई। लिहाजा, बैंक की खामी होने के चलते प्रबंधन को पीड़ित को रकम वापस करनी पड़ी। कोतवाली पुलिस के मुताबिक सर्वहारानगर निवासी विक्की घनसैला पुत्र शंभू प्रसाद घनसैला ने तहरीर दी थी। बताया कि उनका खाता बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में है।
बीती सात जून को बैंक खाते से अज्ञात ने 25 हजार रुपये निकाल लिए, जबकि एटीएम कार्ड के उसके पास सुरक्षित है। बताया कि बैंक प्रबंधन की जांच में एटीएम क्लोनिंग के माध्यम से दिल्ली में विक्की के खाते से 25 हजार रुपये निकलने की पुष्टि हुई। कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि बैंक प्रबंधन की खामी होने के चलते पीड़ित को उसकी रकम वापस कर दी गई है। बताया कि बैंक प्रबंधन की ओर से यह रकम एटीएम कार्डधारक की बीमा राशि से दी गई है।