फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   डकैती की धारा हटाई, आगजनी व बलवा का चलेगा मुकदमा

डकैती की धारा हटाई, आगजनी व बलवा का चलेगा मुकदमा

Thu, 14 Jun 2018 01:52 AM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

मुनिकीरेती में आठ दिन पूर्व शराब की वैन को लेकर हुए बवाल में नामजद और अज्ञात आरोपियों से डकैती की धारा को हटाया लिया गया है। विवेचना में पुलिस ने आगजनी और बलवा की धारा को बरकरार रखा है। बताया कि तफ्तीश में डकैती नहीं होना पाया गया। लिहाजा, अब आरोपियों पर दो धाराओं में ही मुकदमा चलेगा। जानकारी के मुताबिक ढालवाला में आवंटित शराब की दुकान के अनुज्ञापी ने जिलाधिकारी टिहरी की अनुमति पर मुनिकीरेती स्थित हर्बल गार्डन के समीप बीती छह जून को वैन से शराब बिक्री शुरू की थी।
शराब की दुकान का पहले से ही विरोध कर रहे स्थानीय लोगों ने इस पर मौके पर पहुंचकर हंगामा कर दिया था। मुनिकीरेती पुलिस के अनुसार उन्होंने गंगोत्री मार्ग पर खड़ी वैन से शराब की करीब एक दर्जन पेटियों को सड़क पर फेंक कर आग लगा दी थी। अनुज्ञापी अरविंद रणावत की तहरीर पर आठ नामजद व 40 अज्ञातों लोगों के खिलाफ डकैती, आगजनी और बलवा की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जांच अधिकारी अशोक कश्यप ने मामले की तफ्तीश में डकैती नहीं होना पाया, जिसके बाद थानाध्यक्ष आरके सकलानी की निर्देश पर मुकदमे से डकैती की धारा को हटा दिया गया।
विज्ञापन


यह लोग हैं नामजद
मुनिकीरेती पुलिस के अनुसार आगजनी और बलवा में हिमांशु बिजल्वाण, अनुराग पयाल, अनिल बहुखंडी, अजय रमोला, महावीर खरोला, बलदेव रावत, विजेंद्र राणा, पूरण पुंडीर नामजद हैं। जबकि करीब 40 महिला व पुरुष अज्ञात हैं। जांच अधिकारी अशोक कश्यप ने बताया कि पुलिस की विधि विज्ञान प्रयोगशाला से वीडियो फुटेज की जांच कराई जा रही है, जिसके बाद अज्ञात आरोपियों की पहचान शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
मुकदमे में एक धारा को हटा दिया गया है। जबकि आगजनी और बलवा की धारा यथावत रखी गई है। मामले की तहकीकात चल रही है। वीडियो फुटेज से अज्ञातों की पहचान के प्रयास जारी हैं। जल्द मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
- आरके सकलानी, थानाध्यक्ष, मुनिकीरेती
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed