{"_id":"5b1c3aaa4f1c1bf76e8b7412","slug":"15285766861350-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठगों ने युवती के खाते से उड़ाए 50 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साइबर ठगों ने युवती के खाते से उड़ाए 50 हजार रुपये
Updated Sun, 10 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
साइबर ठगों ने एक युवती के खातों से 50 हजार रुपये निकाल लिए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
तहरीर में प्रियंका जगूड़ी पुत्री कैशल चंद्र जगूड़ी निवासी अस्पताल रोड विकासनगर ने कहा कि वह जौलीग्रांट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। इन दिनों वह अपने घर आई हुई थी। छह जून की रात को उसके फोन पर पैसे निकले का मैसेज आया। उसने अकाउंट चैक किया तो उससे 50 हजार रुपये की नकदी निकाली गई थी। जिसके बाद उसने एटीएम ब्लॉक करा दिया। अगले दिन बैंक पहुंचकर उसने जांच-पड़ताल की तो पता चला कि उसके खाते से दिल्ली स्थित एक एटीएम से पांच किश्तों में 10-10 हजार रुपये कर 50 हजार रुपये निकाले गए हैं। आरोप लगाया कि उसके एटीएम का क्लोन तैयार कर वारदात को अंजाम दिया गया है। उसने न तो कभी ऑन लाइन शॉपिंग की और न ही पासवर्ड किसी के साथ शेयर किया। एसएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।