फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   काम करते वक्त करंट से लाइनमैन की मौत

काम करते वक्त करंट से लाइनमैन की मौत

Thu, 10 May 2018 02:24 AM IST
Updated Thu, 10 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
काम करते वक्त करंट से लाइनमैन की मौत
- दोधा गांव में पोल पर लाइन ठीक करने के लिए चढ़ा था कर्मी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/साहिया।
कालसी तहसील के दोधा गांव में बुधवार की दोपहर को बिजली पोल पर लाइन ठीक करने के लिए चढ़े लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार सदमे में है। मामले में यूपीसीएल की हीलाहवाली उजागर हुई है। विभागीय अधिकारियों ने जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
जानकारी के अनुसार दिनेश शर्मा (30) पुत्र किशन निवासी गबेला यूपीसीएल में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से लाइनमैन का काम करता था। दो दिन से दोधा गांव में लाइट नहीं है। लोगों की शिकायत पर बुधवार की दोपहर करीब 2:30 बजे वह लाइन को ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ा। पोल पर चढ़ने से पहले उसने सब स्टेशन पर फोन कर शट डाउन मांगा। शट डाउन की पुष्टि होने के बाद वह लाइन को ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ गया। इस दौरान अचानक लाइन पर करंट दौड़ने लगा। वह झटकेे के साथ पोल से जमीन पर जा गिरा।
विज्ञापन

जहां झुलसने और सिर पर चोट लगने के कारण कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। दिनेश अपने घर का अकेला कमाने वाला था। उसकी एक पत्नी और चार छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद से उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उधर, यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता एसके गुप्ता ने बताया कि मामले में एसडीओ से रिपोर्ट मांगी गई है। मृतक के परिजनों को विभागीय नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed