फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को मिले 64 जवान

तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को मिले 64 जवान

Sun, 06 May 2018 02:12 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

चारधाम यात्रा में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मुकम्मल रखने के लिए ऋषिकेश कोतवाली को 26 होमगार्ड मिल गए हैं। इसके साथ ही 38 पुलिसकर्मी सप्ताह में दो दिन शनिवार और रविवार के दिन व्यवस्था बनाने के लिए मिले हैं। लिहाजा, अब ऋषिकेश में तीर्थयात्रयों, पर्यटकों व स्थानीय लोगों को वीकेंड की भीड़भाड़ में पेश आने वाली जाम की समस्या से यात्राकाल में निजात मिलने की उम्मीद है। पुलिस क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मुख्यालय से चारधाम यात्रा के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस फोर्स दिए जाने की मांग की गई थी, जिस पर विभाग ने गंभीरता दिखाते हुए पुलिसकर्मी व होमगार्ड उपलब्ध कराए हैं।

उन्होंने बताया कि यात्राकाल तक होमगार्ड की ड्यूटी शहर और समीपवर्ती क्षेत्रों में लगा दी गई है। शनिवार और रविवार को तीर्थनगरी में विभिन्न प्रांतों सेे पर्यटक वाहनों के आने से अत्यधिक यातायात दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में यातायात व्यवस्था को मुकम्मल रखने के बाबत पुलिसकर्मियों की व्यवस्था की गई है। बताया कि पर्यटन पुलिस की मांग पर भी मुख्यालय विचार कर रहा है। जल्द ही यात्रा के लिए क्षेत्र में बनने वाली चौकियों में पर्यटन पुलिसकर्मी नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed