{"_id":"5acd1fcf4f1c1bd83d8b46e7","slug":"152339246716-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर ने स्कूटी सवार दंपति को मारी टक्कर, महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंपर ने स्कूटी सवार दंपति को मारी टक्कर, महिला की मौत
Updated Wed, 11 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ ऋषिकेश।
बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर व्यासी के समीप मंगलवार को एक बेकाबू डंपर ने स्कूटी सवार दंपति को टक्कर मार दी। डंपर की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। जबकि पति को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक दिनेश रावत अपनी पत्नी सुधा रावत (58) निवासी कंसमर्दनी मार्ग, श्रीनगर, पौड़ी के साथ स्कूटी से ऋषिकेश जा रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर व्यासी स्थित गुर्जर डेरा के पास सामने से आ रहे डंपर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में सुधा डंपर के पहिए के नीचे आ गई। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। वहीं दुर्घटना में दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गए। व्यासी चौकी प्रभारी सुनील रावत ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी डंपर चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है, शिकायत मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।