फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ऋषिकेश और रायवाला में अलर्ट जारी

ऋषिकेश और रायवाला में अलर्ट जारी

Mon, 09 Apr 2018 02:04 AM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश। ज्वालापुर में एक युवक के मांस की दुकानों को बंद कराने की मांग को लेकर आत्मदाह के प्रयास के बाद ऋषिकेश और रायवाला थाना क्षेत्र में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस को आला अधिकारियों ने 10 मार्च यानि मंगलवार को भारत बंद के आह्वान के मद्देनजर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

रविवार को ज्वालापुर में एक संगठन से जुड़े युवक ने मांस की दुकानों को बंद करने को लेकर आत्मदाह का प्रयास किया, जिसके बाद उसे देहरादून के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद से ऋषिकेश और रायवाला थाना क्षेत्र की पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश आला अफसरों ने जारी कर दिए हैं। कोतवाली और थाना पुलिस को मंगलवार को भारत बंद के आह्वान को लेकर भी पुलिसकर्मियों को सुरक्षा से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्हें अतिरिक्त सावधानी और सतर्कता बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पुलिस हरवक्त अलर्ट है। ज्वालापुर की घटना और मंगलवार को भारत बंद को लेकर पुलिस और भी ज्यादा सतर्क है। स्थानीय पुलिस अधिकारियों को संदिग्धों और अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए कहा गया है। जरा भी गड़बड़ी दिखने पर उन्हें त्वरित कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं। बताया कि पुलिस अंबेडकर जयंती व अन्य धार्मिक पर्वों को लेकर भी अभी से सतर्कता बरत रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed