फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   छेड़छाड़ करने पर कंडक्टर सस्पेंड

छेड़छाड़ करने पर कंडक्टर सस्पेंड

Sat, 07 Apr 2018 01:52 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/ऋषिकेश। हरिद्वार बस अड्डे से ऋषिकेश रोडवेज डिपो की बस में दिल्ली के लिए बैठी युवती से कंडक्टर ने छेड़छाड़ कर दी। एजीएम के पास परिजनों ने जब इसकी शिकायत की तो उन्होंने मामले की जांच कराई। जांच में कंडक्टर के दोषी पाए जाने पर उसे सस्पेंड कर दिया गया है। उत्तराखंड परिवहन निगम के ऋषिकेश डिपो प्रशासन के मुताबिक डोईवाला निवासी एक युवती हरिद्वार में रिश्तेदारी में पहुंची थी। बीती एक अप्रैल की रात करीब 11 बजे उसके परिजन हरिद्वार रोडवेज बस अड्डे पर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने युवती को डिपो की बस संख्या यूके 07पी-3298 में दिल्ली के लिए बिठाया। युवती को गुरुग्राम स्थित निजी अस्पताल में ड्यूटी के लिए जाना था। बस के दिल्ली पहुंचने पर चालक ने बस को पार्किंग में पार्क किया। इस दौरान रानीपोखरी निवासी बस के कंडक्टर अतुल ने सभी सवारियों को उतारकर युवती को बस में रोक लिया। आरोप है कि कंडक्टर ने बस की लाइटें बुझाने के बाद उसके साथ छेड़छाड़ की।
विज्ञापन

किसी तरह से युवती कंडक्टर के चंगुल से निकलकर अस्पताल पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। बीते बुधवार को परिजनों ने ऋषिकेश डिपो कार्यालय में एजीएम पीके भारती से कंडक्टर की लिखित शिकायत की। एजीएम ने बताया कि मामले की जांच में कंडक्टर पर आरोप सही साबित हुए, जिसके बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed