{"_id":"5abc01d34f1c1bdc298b46cf","slug":"152227093711-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देह व्यापार के आरोप में मां-बेटा गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देह व्यापार के आरोप में मां-बेटा गिरफ्तार
Updated Thu, 29 Mar 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
ऋषिकेश।
एंटी ह्यूमन ट्रैकिंग की विकासनगर यूनिट की टीम ने देह व्यापार में लिप्त मां और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनके चंगुल से मुक्त कराई गई दो महिलाओं को नारी निकेतन भेजा गया है।
कोतवाली पुलिस और ह्यूमन ट्रैकिंग की विकासनगर यूनिट को बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि देह व्यापार चलाने वाली महिला कार से दो महिलाओं को ऋषिकेश से लेकर देहरादून आने वाली है। टीम ने स्थानीय पुलिस की सहायता से देहरादून मार्ग स्थित नटराज चौक पर वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया। शाम करीब चार बजे टीम ने देहरादून की ओर जा रही एक कार को रोका। उसमें तीन महिलाएं और एक युवक सवार था। जांच में युवक और महिला के देह व्यापार में संलिप्त होने की पुष्टि हुई। इसके साथ ही टीम को कार से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई हैं।
आरोपियों की पहचान ऋषभ निवासी लक्खीबाग देहरादून के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि महिलाओं को नारी निकेतन भेजा जा रहा है। उनकी कार को सीज कर दिया गया है। आरोपियों को बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
पीड़ित महिलाओं को दिया नौकरी झांसा
आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराई महिलाएं दिल्ली और पश्चिम बंगाल की निवासी हैं। उनकी उम्र भी लगभग 30 वर्ष है। पीड़ित महिलाओं ने पूछताछ में बताया कि आरोपी महिला ने उन्हें एक साल पूर्व नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन नौकरी की बजाए वह उनसे देह व्यापार कराने लगी।