{"_id":"5a6ce3714f1c1bb2208b5ad2","slug":"151708575310-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत
Updated Sun, 28 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंपिंग से लौट रही युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
-- पुलिस मामले की जांच में जुटी, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
-- निजी कंपनी में नौकरी करती थी गोपेश्वर की मेघा
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। तपोवन स्थित धौलस्रोत में कैंपिंग कर लौट रही एक युुवती की कार में संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत खराब हो गई। साथियों ने उसे एसपीएस सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सही कारण स्पष्ट हो पाएंगे।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक ढालवाला में किराए के मकान पर रहने वाली गोपेश्वर, चमोली निवासी मेघा बिष्ट (21) पुत्र कुंवर सिंह बिष्ट बीते शुक्रवार को दोस्तों के साथ धौलस्रोत में कैंपिंग के लिए गई थी। शनिवार सुबह वापस लौटते समय कार में अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। मेघा के साथियों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उपचार के दौरान मेघा को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
उपनिरीक्षक राजबर सिंह राणा ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया कि मेघा निजी कंपनी में नौकरी करती थी। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, तहकीकात की जा रही है। उसके साथियों से भी पूछताछ जारी है। फिलहाल शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है, इसके बाद ही मौत के सही कारण पता चल पाएंगे। बताया कि मृतका के परिजनों को भी इस बाबत सूचित कर दिया गया है।