{"_id":"5a6a12874f1c1ba0268b66c5","slug":"151690119518-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थानीय युवकों ने तहसील परिसर में किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्थानीय युवकों ने तहसील परिसर में किया हंगामा
Updated Thu, 25 Jan 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। नशे में कुछ युवकों की ओर से तहसील परिसर में हंगामा और एसडीएम के साथ अभद्रता करने का मामला प्रकाश में आया है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि बुधवार रात करीब 8.30 बजे शराब के नशे में स्थानीय युवकों विपुल ध्यानी, नवीन सिंह चौहान, रमेश रावत, दिनेश सिंह, उपेंद्र रावत तहसील परिसर के समीप सड़क पर हंगामा कर रहे थे। एसडीएम केएन गोस्वामी ने युवकों को समझाने की कोशिश की तो उन्होंने उनके साथ अभद्रता की। इस पर पुलिस ने पांचों युवकों का शांतिभंग में चालान किया। इसके बाद उन्हें बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया गया। देर शाम तक कार्रवाई चलती रही।