फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ठेकेदार ने फोन पर दी जेई को जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज गोपेश्वर

ठेकेदार ने फोन पर दी जेई को जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज गोपेश्वर

Wed, 10 Jan 2018 10:37 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
ठेकेदार ने फोन पर दी जेई को जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज गोपेश्वर
गोपेश्वर। गोपेश्वर बाईपास मार्ग पर पुश्ता और नाली निर्माण का कार्य कर रहे ठेकेदार के भुगतान को लेकर लोनिवि प्रांतीय खंड के अवर अभियंता को जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। जेई अमीन सिंह रावत ने थाना गोपेश्वर में तहरीर देकर ठेकेदार के विरुद्घ कार्रवाई की मांग की है। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने भी मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में जेई अमीन सिंह रावत ने बताया कि गोपेश्वर बाईपास मोटर मार्ग पर पुस्ते और नालियों का निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार मुकेश रांगड़ निवासी क्यारी, लंबगांव, टिहरी ने गत दिवस मंगलवार रात को उन्हें फोन किया और कार्य के सापेक्ष अधिक धनराशि का बिल बनाए जाने का दबाव बनाया। उन्होंने ऐसा करने से इनकार किया तो ठेकेदार ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और गोली मारकर नदी में बहाने की बात कहते हुए गाली-गलौच की। जेई की शिकायत पर पुलिस ने ठेकेदार के विरुद्घ जान से मारने की धमकी देने और गाली-गलौच करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इधर, मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के पदाधिकारी थाना परिसर में ही जमे रहे। महासंघ के जिला सचिव शरद कुमार टम्टा और मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी ने ठेकेदार को काली सूची में डालने और अभद्रता के मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। इधर, थानाध्यक्ष कुंदन राम का कहना है कि जेई की तहरीर पर ठेकेदार के विरुद्घ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed