फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मोबाइल की दुकान में आग लगी, लाखों का माल खाक

मोबाइल की दुकान में आग लगी, लाखों का माल खाक

Fri, 01 Feb 2019 01:50 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 01 Feb 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल की दुकान में आग लगी, लाखों का माल खाक
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

मोबाइल की दुकान में आग लगने से लाखों रुपये का माल खाक हो गया। आग आसपास की दुकानों में भी फैलती इससे पहले आग पर काबू पा लिया गया। पूरे ऑपरेशन में दमकल विभाग की टीम को डेढ़ घंटे की मशक्कत करनी पड़ी। अग्निकांड का प्रथमदृष्टया कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

पटेलनगर के देहराखास में निशांत जैन की मोबाइल की दुकान है। निशांत दोपहर में खाना खाने के लिए घर चले गए थे। इसी बीच तीन बजे उन्हें पड़ोसियों ने सूचना दी कि उनकी दुकान से धुआं निकल रहा है। आननफानन वे दुकान पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी। लगभग सवा तीन बजे दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझानी शुरू की। आग इतनी भयंकर थी कि आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया था। हालांकि, इससे पहले ही दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। अग्निकांड में दुकान में रखे लाखों के मोबाइल और फर्नीचर जलकर खाक हो गया है। अग्नि सुरक्षा अधिकारी राय सिंह राणा ने बताया कि आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। आग से नुकसान का आकलन किया जा रहा है। वहीं अग्निकांड से प्रभावित मालिक का रो रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने निशांत जैन और उनके परिवार वालों को सांत्वना दी और नुकसान से उभरने के लिए हिम्मत रखने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed