फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   किन्नरों ने एसएसपी से मिलकर जताई नाराजगी

किन्नरों ने एसएसपी से मिलकर जताई नाराजगी

Thu, 15 Feb 2018 01:44 AM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
किन्नरों ने एसएसपी से मिलकर जताई नाराजगी
ब्यूरो /अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

ट्रांसजेंडर अजय से मारपीट और सिर मुंडवाने के मामले में किन्नरों ने बुधवार को एसएसपी से मिलकर नाराजगी जताई। किन्नरों का आरोप था कि उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है। वहीं रायपुर पुलिस ने मारपीट में वांछित एक और किन्नर को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी किन्नर रजनी रावत ने कोर्ट से गिरफ्तारी पर स्थगनादेश ले रखा है।

कि न्नरों ने बुधवार को एसएसपी निवेदिता कुकरेती से मिलकर आरोप लगाया कि ट्रांसजेंडर अजय की छवि किसी से छिपी नहीं है। वह किन्नरों के नाम पर वसूली करता रहा है। बिना जांच पड़ताल के ही किन्नरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। यह स्थिति ठीक नहीं है। यदि यही स्थिति रही तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। एसएसपी कुकरेती ने कहा कि पुलिस का मकसद उनका उत्पीड़न करना नहीं है। जितनी भी कार्रवाई हुई है वह साक्ष्यों के आधार पर की गई है। एसएसपी के आश्वासन पर किन्नर वापस लौट गए। उधर, रायपुर पुलिस ने मारपीट प्रकरण में किन्नर कविता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अब तक पांच किन्नराें की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed