फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   लुटेरों से पीसीआर में 15 हजार बरामद

लुटेरों से पीसीआर में 15 हजार बरामद

Sat, 23 Dec 2017 12:01 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार। फेरी लगाकर कपड़े बेचने वाले युवक से लूटपाट करने के आरोप में गिरफ्तार बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने 15 हजार की रकम बरामद कर ली है। आरोपियों को ज्वालापुर पुलिस ने दो दिन के पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन

10 सितंबर को पुल जटवाडा पर बस की इंतजार कर रहे युवक मोनी कुमार निवासी इंद्र कालोनी सहारनपुर हाल निवासी सीतापुर को स्कार्पियो कार सवार युवक ने लिफ्ट दी थी। कार के कुछ दूरी आगे पहुंचने पर युवकों ने कहा था पुलिस की चेकिंग चल रही है, वह अपनी जेब की रकम उनको दे दे। विश्वास कर युवक ने 22 हजार की रकम थमा दी थी। कुछ दूरी पर पहुंचते ही युवकों ने उसे कार से नीचे उतार दिया था और रकम लेकर फरार हो गए थे। पीड़ित युवक ने इस संबंध में कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज कराया था। ज्वालापुर पुलिस स्कार्पियो कार सवार बदमाशों की तलाश में ही जुटी थी कि हापुड़ पुलिस ने उन्हें दबोच लिया था।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों रिंकू उर्फ रणजीत पुत्र तेजपाल निवासी जरतरी तापल जिला अलीगढ़, राजेंद्र पंडित पुत्र रामशरण निवासी खेमली थाना धनकोर जिला गौतमबुद्धनगर और तारिफ पुत्र यासीन निवासी नई मंडी मुरादनगर गाजियाबाद को दो दिन की रिमांड पर लेकर मोदीनगर में एक आरोपी के घर से 15 हजार की रकम बरामद की गई। उन्हें मेडिकल परीक्षण के बाद वापस डासना जिला गाजियाबाद की जेल में शिफ्ट करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed