फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एक माह बाद छात्रसंघ अध्यक्ष गिरफ्तार

एक माह बाद छात्रसंघ अध्यक्ष गिरफ्तार

Sat, 25 Nov 2017 12:34 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
एक माह बाद छात्रसंघ अध्यक्ष गिरफ्तार
विज्ञापन

-- इंदिरानगर में एक परिवार से मारपीट के मामले में था नामजद
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। इंदिरानगर में एक परिवार के साथ मारपीट के मामले में फरार चल रहे छात्रसंघ अध्यक्ष को पुलिस ने करीब एक माह बाद गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, मामले में दो आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। कोतवाली पुलिस के मुताबिक बीते 29 अक्टूबर की रात इंदिरानगर में घर में घुसकर एक परिवार के साथ मारपीट के आरोपी छात्रसंघ अध्यक्ष शिवम भारद्वाज पुत्र शिवचंद भारद्वाज निवासी चेतन भवन, रेलवे रोड, ऋषिकेश को शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने रेलवे रोड से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में देहरादून जेल भेज दिया। मामले में नामजद दो अन्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, पुलिस ने उनकी शीघ्र धरपकड़ का दावा किया है। गौरतलब है कि इंदिरानगर में घर के बाहर टैंपो में शराब पीने से रोकने पर कई लोगों का एक परिवार से विवाद हो गया था। मामले में पीड़िता निशान भट्ट ने छात्रसंघ अध्यक्ष शिवम भारद्वाज, सतीश कुमार पुत्र किशनलाल व सुमेर सिंह के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। जिस पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया था। इनमें से विवेचना में एक युवक के मौके पर नहीं होने के चलते उसका नाम केस से हटाने की बात कोतवाल ने कही थी। उधर, कोतवाल प्रवीण चंद कोश्यारी ने बताया कि फरार दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed