फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोपी युवक गिरफ्तार

महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोपी युवक गिरफ्तार

Mon, 20 Nov 2017 10:54 PM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोपी युवक गिरफ्तार
देवप्रयाग। महिला से छेड़छाड़ के जिस आरोपी की तलाश मेेें पुलिस चार माह से जगह-जगह की खाक छान रही थी, वह देवप्रयाग का ही निकला। आरोपी पहले भी बाइक चोरी के मामले में पकड़ा जा चुका है। पुलिस ने महिला से छेड़खानी और दुराचार की कोशिश के आरोप में युवक को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

देवप्रयाग बाह बाजार थाने में विगत 2 जुलाई को निकटवर्ती गांव की एक महिला ने उसकी अविवाहित पुत्री (40) से दुराचार की कोशिश के आरोप में अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार घटना के दिन वह दूध लेकर बाजार आ रही थी। इसी बीच पौड़ी की ओर जा रहे बाइक सवार ने देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर उसका रास्ता रोककर उससे छेड़खानी शुरू कर दी और दुराचार की कोशिश की। युवती के शोर मचाने पर लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी बाइक छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

पुलिस ने जब बाइक के जरिए आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की तो पता चला कि बाइक भी ऋषिकेश से चोरी की हुई है। बाइक मालिक ने इसकी रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। इस बीच पुलिस पीड़िता की ओर से बताए गए हुलिए के अनुसार आरोपी की तलाश में हाथ-पैर मारती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के बारे में पुख्ता सुराग मिलने पर पुलिस ने उसे रविवार को रामकुंड पुल देवप्रयाग के समीप से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष बाह बाजार प्रमोद शाह ने बताया कि आरोपी अमित मिस्त्री (20) पुत्र प्रदीप देवप्रयाग के शांति बाजार निवासी है। वह घटना के बाद से फरार चल रहा था। मुखबिर से सूचना मिलने पर उसे पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed