फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   रोडवेज बस से कुचलकर पिता- पुत्र की मौत, दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल

रोडवेज बस से कुचलकर पिता- पुत्र की मौत, दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल

Mon, 20 Nov 2017 10:10 PM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्यामपुर।
हरिद्वार-नजीबाबाद राजमार्ग पर गाजोवाली के पास सोमवार अपराह्न रोडवेज बस से कुचलकर मोटरसाइकिल सवार पिता- पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा तब हुआ जब पिता दोनों बेटों को स्कूल से लेकर घर जा रहा था। हादसे के बाद बस चालक सवारियों से भरी बस लेकर मौके से फरार हो गया।

घटनाक्रम के मुताबिक गाजोवाली गांव निवासी हरीशपाल पुत्र हरस्वरूप सोमवार अपराह्न श्यामपुर स्थित श्रीराम विद्या मंदिर में पढ़ने वाले दोनों बेटों अनमोल (10) और विशेष (12 ) को स्कूल से छुट्टी होने के बाद मोटरसाइकिल से घर जा रहा था। हरिद्वार- नजीबाबाद राजमार्ग पर गाजोवाली पुल के पास पहुंचने पर हरिद्वार से जा रही मुरादाबाद डिपो की तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया। इससे कुचलकर हरीश पाल और बेटे अनमोल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विशेष गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होने के साथ ही बस चालक सवारियों से भरी बस लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जानकारी मिलते ही तीनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने हरीशपाल और अनमोल को मृत घोषित कर दिया, जबकि विशेष की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। दूसरी ओर थानाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा ने बताया कि हादसे के बाद फरार चालक को बस समेत हिरासत में ले लिया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के साथ ही मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed