फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   तीन लाख दो, वरना गोली खानी पडेगी

तीन लाख दो, वरना गोली खानी पडेगी

Sat, 14 Oct 2017 10:19 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
ज्वालापुर क्षेत्र के कटहरा बाजार में स्टार स्पोर्ट्स शॉप के स्वामी जुगल को पत्र भेजकर तीन लाख की रंगदारी मांगी गई है। शनिवार को कोतवाली ज्वालापुर पहुंचे व्यापारी जुगल पुत्र राजेंद्र कालरा ने कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।
व्यापारी ने दो पत्र दिखाए। एक पत्र में लिखी चंद लाइन का मजमून ये था कि दो लाख की रकम गुरुद्वारे के पीछे वाली गली में रख दिए जाएं। सभी नए नोट दो- दो हजार के होने चाहिए। व्यापारी ने रंगदारी नहीं दी। फिर एक और पत्र आया। उस पत्र में गोली से उड़ा देने की धमकी दी गई। चेतावनी दी कि 15 तारीख तक तीन लाख की रकम नहीं रखने पर अंजाम बुरा होगा। पहले पत्र में एक नाम नाजिम लिखा हुआ है। व्यापारी ने पुलिस को बताया कि पत्र उनकी दुकान पर आए हैं, पीछे ही उनका घर भी है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच के आदेश दिए हैं। दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे है। ये किसी की शरारत भी हो सकती है।
विज्ञापन



अधिवक्ता के खाते से रकम निकाली
हरिद्वार। ज्वालापुर की राजलोक विहार कालोनी निवासी अधिवक्ता दिनेश वर्मा के बैंक खाते से तीस हजार की रकम निकाल ली गई। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस को की गई शिकायत में अधिवक्ता ने बताया कि पांच बार में रकम निकाली गई है। बैंक शाखा से मालूम करने पर पता चला कि विदेश में बैठे किसी हैकर ने रकम निकाली है। एसएसआई जगमोहन रमोला ने बताया कि मामले की जांच कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed