फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जीजा ने ही की थी साली की हत्या, गिरफ्तार

जीजा ने ही की थी साली की हत्या, गिरफ्तार

Sat, 02 Sep 2017 10:23 PM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
उधार दी गई रकम को ब्याज सहित अदा करने की जिद ने ही प्रसाद विक्रेता महिला शोभा की जान ली थी। जीजा ने योजनाबद्ध ढंग से रुडकी ले जाकर उसकी गला घोटकर हत्या कर शव प्लास्टिक के कट्टे में डालकर गंगनहर में फेंका था। कोतवाली पुलिस की पूछताछ में जीजा कुलदीप ने अपना गुनाह कबूला है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
क्षेत्र की ब्रह्मपुरी की रहने वाली शोभा पत्नी गोपाल 26 अगस्त को लापता हो गई थी। विष्णुघाट क्षेत्र में प्रसाद बेचने वाली शोभा ने परिजनों से रुडकी में रहने वाले जीजा कुलदीप से उधार दी गई रकम वापस मांगने के लिए जाने की बात कही थी। पुलिस ने तफ्तीश शुरू ही की थी कि 30 अगस्त को उसका शव आसफनगर झाल मंगलौर से बरामद हुआ था। मृतका के हाथ पैर बंधे हुए थे और जीभ बाहर निकली हुई थी। पति गोपाल ने जीजा कुलदीप पर हत्या करने का संदेह व्यक्त किया था।
विज्ञापन

हरिद्वार कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि सख्ती से की गई पूछताछ में कुलदीप ने बताया कि उसने अपनी साली शोभा से एक लाख 35 हजार की रकम ली हुई थी। अब वह मयब्याज के ढाई लाख देने की मंाग कर रही थी। बताया कि साली को चंडीघाट चौक पर बुलाकर वह सीधे रुडकी में शंकरपुरी में अपने प्लॉट पर ले गया। जहां झोपड़ी में उसने साली की ही चुन्नी से उसका गला घोटकर हत्या कर दी और शव को प्लास्टिक के कट्टे में ठूसकर गंगनहर में फेंक दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी कुलदीप पुत्र सतपाल निवासी शिवपुरम गली नंबर एक पनियाला रोड रुडकी को गिरफ्तार कर लिया। शव को ठिकाने लगाने में प्रयुक्त साइकिल एवं मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कछुआ खरीदने का बनाया था बहाना
हरिद्वार। पेशे से बढ़ई आरोपी जीजा ने साली की हत्या करने की योजना बनाी ली थी। कछुआ खरीदकर उसे महंगे दाम में बेचकर पैसा कमाने का लालच भी उसने अपनी साली को दिया था। वह उसी दिन कछुआ खरीदने की बात कहकर ही साली को लेने पहुंचा था। लेकिन शोभा को क्या पता था कि यह दिन उसकी जिंदगी का आखिरी दिन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed