{"_id":"599db6054f1c1b1b428b45c3","slug":"150350799715-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच जांच अधिकारी बदले किसी ने नहीं पलटी फाइल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच जांच अधिकारी बदले किसी ने नहीं पलटी फाइल
Updated Wed, 23 Aug 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
भाजपा नेता निशि उर्फ गुरप्रीत कौर के पहले भी धोखाधड़ी के आरोप में 20 सितंबर को ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस की लापरवाही से महिला नेता के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। मुकदमे में पांच जांच अधिकारी बदले लेकिन किसी भी फाइल को पलट कर नहीं देखा। खास बात तो यह ही की जांच अधिकारियों ने वादी के बयान तक दर्ज नहीं किए और अंतिम रिपोर्ट लगा दी।
20 सिंतबर को हिमालय के सजग प्रहरी संस्था की महासचिव राखी सजवाण ने निशि पत्नी सविंद्र निवासी कनखल के खिलाफ अवैध रूप से किट्टी कमेटी के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। उस समय मामले की जांच दारोगा गजेंद्र बहुुगुणा को दी गई थी। कुछ दिनों बाद ही उनका तबादला हो गया। उसके बाद जनवरी तक तीन ओर उपनिरीक्षकों को जांच सौंपी गई, लेकिन किसी ने भी जांच पर कार्रवाई नहीं की। फरवरी में जांच रेल चौकी प्रभारी कैलाश बिष्ट को दी गई, जिन्होंने फाइनल रिपोर्ट लगा दी।
विज्ञापन
वादी राखी सजवाण की मानें तो पुलिस ने उनसे एक बार भी इस बारे में कुछ नहीं पूछा। इसकी शिकायत उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय में की है। राखी सजवाण ने आरोप लगाया कि इस पूरे गोरखधंधे को लीपापोती में पुलिस का पूरा योगदान रहा।
विज्ञापन