फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   40 करोड़ का है पूरा प्रकरण !

40 करोड़ का है पूरा प्रकरण !

Wed, 23 Aug 2017 10:31 PM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
किट्टी प्रकरण में करीब 40 करोड़ पार लगाने का अनुमान है। प्रारंभिक पड़ताल में किट्टी संचालिका गुरप्रीत कौर ने 12-14 करोड़ की रकम डकार लेने की बात कबूली है। हालांकि पुलिस का मानना है कि पूरे प्रकरण का परत दर परत खुलासा होने पर ही रकम की वास्तविकता सामने आ सकती है। आमजन की जमा पूंजी के बारे में पुलिस को खुलासा करना है।
किट्टी संचालिका गुरप्रीत कौर की गिरफ्तारी के बाद एकबारगी ऐसा लगा कि पूरा शहर ही अपनी रकम को लेकर जीआईजी मार्ट पर उमड़ आया। मंगलवार देर रात तक हरिद्वार कोतवाली से लेकर जीआईजी मार्ट तक हुजूम उमड़ा रहा। हर कोई अपनी जमा पूंजी को लेकर बेचैन दिखाई दिया तो कोई गुस्से में हाथ पांव पटकता रहा। कानून व्यवस्था मुद्दा न जाए लिहाजा पुलिस के भी हाथ पांव फूलते रहे।
विज्ञापन

चर्चा ये है कि लंबे समय से किट्टी के अवैध धंधे का संचालन कर रहे दंपति ने करीब चालीस करोड़ डकार लिए हैं। हालांकि ये अभी स्पष्ट नहीं है। पीड़ितों की संख्या अधिक होने से पुलिस के भी उनके बयान लेने से लेकर उनके नाम पते लिखने में पसीने छूट रहे हैं। देर रात तक चली पूछताछ में किट्टी संचालिका ने 14 करोड़ की रकम कबूली है। हरिद्वार पुलिस ही अब अपनी जांच में इस गुत्थी को सुलझा सकती है कि आखिर कितने आमजन की कितनी रकम डूबी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed