फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दस हजार का लालच देकर लूट ली अस्मत

दस हजार का लालच देकर लूट ली अस्मत

Mon, 21 Aug 2017 10:44 PM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
बेटे के इलाज की खातिर एक अपरिचित से दस हजार की मदद मांगना महिला को महंगा पड़ा। आरोपी ने होटल में बुलाकर महिला की अस्मत लूट ली। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है। पीड़िता हरियाणा के सोनीपत जिले की रहने वाली है।

सोमवार को अपने पति के साथ हरिद्वार कोतवाली पहुंची पीड़िता ने पुलिस को लिखित में शिकायत देकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। बताया कि उसकी जान पहचान मोबाइल फोन पर एक अनजान कॉल के जरिये सुधीर नाम के युवक से हुई। सुधीर उससे अक्सर बात करने लगा था। इसी दौरान बेटे की तबियत खराब होने पर उसने सुधीर से दस हजार देने की बात कही। सुधीर ने गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जाने की जानकारी दी। तब महिला ने बताया कि वह भी सोमवती अमावस्या स्नान के लिए हरिद्वार जा रही है। आरोप है कि रविवार दोपहर सुधीर उसे रेलवे स्टेशन के पास मिला और उसे एक होटल में ले लिया। जहां दो युवक पहले से मौजूद थे। उन युवकों को सुधीर ने कमरे से बाहर भेजा दिया फिर जबरन उसके साथ रेप किया। उसने पूरे घटनाक्रम से अपने पति को अवगत कराया। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि पीड़िता नहीं जानती है कि आरोपी कहां का रहने वाला है। मोबाइल फोन से इस संबंध में जानकारी जुटा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed