{"_id":"599b14f84f1c1bf5128b48e5","slug":"15033356946-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादीशुदा पुरुष से महिला को दोस्ती पड़ी भारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादीशुदा पुरुष से महिला को दोस्ती पड़ी भारी
Updated Mon, 21 Aug 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
भेल में कार्यरत महिला संविदाकर्मी को एक भेल कर्मी से दोस्ती भारी पड़ रही है। भेल कर्मी के घर से अचानक गायब होने पर परिजनों ने महिला को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया है। पीड़िता ने ज्वालापुर पुलिस से इस संबंध में शिकायत की है।
क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला भेल में संविदा पर कार्यरत है। उसकी जान पहचान भेल में ही कार्यरत एक पुरुष से हुई थी। धीरे- धीरे उनके बीच दोस्ती गहरी हो गई। इस बात का पता जब भेल कर्मी की पत्नी को लगा तो वह आग बगूला हो गई थी। पूरा मामला रानीपुर कोतवाली पहुंचा था। बकायदा लिखित में दोनों ने भविष्य में बातचीत न करने की बात लिखित में दी थी। अब कुछ दिन पहले भेलीकर्मी अचानक गायब हो गया तब से उसके परिजन महिला के पीछे हाथ धोकर पड़ गए हैं। वे महिला की गैर मौजूदगी में पहुंचकर मकान मालिक को उसके लिए भला बुरा कर रहे हैं। महिला ने अंदेशा जताया कि भेलकर्मी के साथ कुछ गलत कर उसे फंसाया भी जा सकता है और उस पर भेलकर्मी से 25 लाख की रकम लेने की प्रचारित की जा रही है। हकीकत ये है कि भेलकर्मी ने ही उसके डेढ़ लाख रुपये देने हैं। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर रहे है।