फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ..ज्वालापुर पुलिस के हत्थे चढ़े चार चोर

..ज्वालापुर पुलिस के हत्थे चढ़े चार चोर

Mon, 21 Aug 2017 10:47 PM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस के सररर्द बने चार चोर सोमवार को गिरफ्त में आ ही गए। उनके कब्जे से चोरी गया सामान भी बरामद हुआ है।
क्षेत्र के गांव सराय में शहजाद एवं अखलाख की परचून की दुकान में रविवार देर रात शटर पर लगे ताले तोड़ने की कोशिश की गई। इसी दौरान दुकान के ऊपर सो रहे शहजाद के भाई आजाद की आंख खुल गई। उसके शोर मचाने पर चोर भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी हरकत में आ गई। पुलिस टीम ने कुछ ही देर में ग्रामीणों की मदद से दो चोर धर दबोचे। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी वसीम पुत्र इस्लाम एवं दिलनवाज पुत्र अनवर निवासीगण गांव सराय ने पूछताछ में जून माह में गांव सराय मार्ग पर तीन दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात भी कबूल ली। बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर लक्ष्मी गणेश की चांदी की मूर्ति, पांच जोड़ी पेंट शर्ट बरामद की गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि विक्की शर्मा पुत्र ओमप्रकाश निवासी जीएमएस रोड इंजीनियर एनक्लेव देहरादून ने बैट्री चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस टीम ने बैट्री बरामद करते हुए पंकज पुत्र घनश्याम एवं मयंक पुत्र गजेंद्र सिंह निवासीगण नयागांव को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस टीम में एसआई उमेश कुमार, एसआई संजीत कंडारी, सतेंद्र यादव, अनूप शर्मा शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed