फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आदेश का उल्लंघन करने पर नेपाली व्यक्ति को दो वर्ष का कारावास

आदेश का उल्लंघन करने पर नेपाली व्यक्ति को दो वर्ष का कारावास

Thu, 03 Aug 2017 10:34 PM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
आदेश का उल्लंघन करने पर नेपाली व्यक्ति को दो वर्ष का कारावास

विज्ञापन
गोपेश्वर। जिला बदर के आदेश का उल्लंघन करने पर न्यायिक मजिस्ट्रेट हर्ष यादव की अदालत ने एक नेपाली मूल के व्यक्ति को दो साल के कठोर कारावास और पांच हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड का भुगतान न करने पर अभियुक्त को एक माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

मार्च माह में जोशीमठ में हुई चोरी के सामान के साथ पुलिस ने नेपाली मूल के पदम बहादुर पुत्र देव बहादुर, ग्राम व पोस्ट डींगा, जाजरकोट, जिला रोल्पा को गिरफ्तार किया था। विवेचना में पुलिस ने पाया कि पूर्व में 26 सितंबर वर्ष 2016 को चमोली के जिलाधिकारी ने पदम सिंह के खिलाफ विभिन्न मामलों में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत जिला बदर के आदेश जारी किए, लेकिन पदम बहादुर डीएम के आदेश के विपरीत जिले में रह रहा था। न्यायिक मजिस्ट्रेट हर्ष यादव की अदालत ने डीएम के आदेश के उल्लंघन का दोषी पाते हुए पद्म बहादुर को दो वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही पांच हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed