{"_id":"596cee414f1c1b553d8b46ac","slug":"150031117510-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी पर झूला बीआरओ का कर्मी, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फांसी पर झूला बीआरओ का कर्मी, मौत
Updated Mon, 17 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौचर। यहां एक बीआरओ कर्मी ने सोमवार को रस्सी के सहारे पंखे से लटक कर जान दे दी। वह बीआरओ की ऑफिसर मेस में जनरेटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक बीआरओ में तैनात पी राजेंद्रन (45) पुत्र पेरूमल निवासी ग्राम मटूर थाना कृष्णागिरी, जिला धर्मापुरी (तमिलनाडु) सोमवार सुबह नौ बजे तक बीआरओ परिसर में घूम रहा था। इसके बाद राजेंद्रन अपने कमरे में गया और छत पर लटके पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी। बीआरओ के कमान अधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि पी राजेंद्रन पारिवारिक समस्या से परेशान बताया जा रहा था। पुलिस चौकी प्रभारी हेमकांत सेमवाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ब्यूरो